{"_id":"5e0f1ab38ebc3e87c56ea2fb","slug":"landmine-blast-in-naushera-sector-jammu-four-soldier-including-lieutenant-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः नौशेरा सेक्टर में माइन ब्लास्ट, लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः नौशेरा सेक्टर में माइन ब्लास्ट, लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल
Fri, 03 Jan 2020 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माइन ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में सेना के लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी सीमा से सटे इलाकों में दौरे पर थी। इस दौरान यह धमाका हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले 31 दिसंबर को पुंछ में एलओसी से सटे गांव बगयालदरा में माइन ब्लास्ट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल युवक की पहचान आरिफ हुसैन (19) पुत्र मीर हुसैन निवासी गांव बगयालदारा के रूप में हुई थी। युवक का दायां पैर काफी जख्मी हो चुका था, जिसे ऑपरेशन कर डॉक्टरों को काटना पड़ा।
विज्ञापन
घायल युवक के बड़े भाई मोहम्मद यूनिस ने बताया कि आरिफ करीब दस बजे घर से कुछ दूर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जहां पिछले दिनों हुई बारिश के साथ बहकर आई कोई माइन पड़ी हुई थी। जैसे ही वह पेड़ पर चढ़ने लगा तो उसका पांव उस माइन पर पड़ गया और जोरदार धमाके में बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। घटना का पता चलते ही जिला विकास आयुक्त राहुल यादव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों को सहायता के रूप में रेडक्रास फंड से दस हजार रुपये दिए।