फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land will be buy for MLA residents

विधायकों के आवासों के लिए जमीन खरीदी जाएगी

Fri, 11 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 11 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
land will be buy for MLA residents

विधानसभा की इस्टिमेट कमेटी की बैठक शुक्रवार को चेयरमैन विधायक जावेद हसन बेग की अध्यक्षता में हुई। इसमें जम्मू और श्रीनगर शहरों में विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को मुहैया करवाई जा रही सरकारी आवासीय सुविधा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


कमेटी ने एस्टेट विभाग से कहा कि वह एमएलए और एमएलसी को प्रोटोकोल के तहत आवासीय सुविधा मुहैया करवाए। कमेटी ने विभाग से कमेटी का गठन कर आवासीय सुविधा के मसलों का जल्द निराकरण करने के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन


विभाग के प्रधान सचिव बीबी व्यास ने बताया कि विभाग के पास जम्मू में 3212 क्वार्टर और श्रीनगर में 1299 क्वार्टर हैं। दरबार मूव के 9000 कर्मचारियों को भी आवासीय सुविधा की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2650 कर्मचारियों को उपलब्धता के हिसाब से क्वार्टर मुहैया करवाएं जाते हैं। उन्होंने कहा विभाग ने योजना बनाई है कि सिद्दड़ा में 99.13 कनाल भूमि को 17 करोड़ में जेडीए से खरीदी जाएगी।


इस संबंध में योजना विभाग ने सात करोड़ की राशि की पहली किश्त भी जारी कर दी है। इस भूमि पर 400 फ्लैट तैयार किये जाएंगे।

श्रीनगर में 48.77 कनाल भूमि सोलिना तुलसी बाग में खरीदी जाएगी ताकि क्वार्टरों का निर्माण किया जा सकें। बैठक में विधायक मुबारक गुल, आर एस पठानिया, शक्ति राज, राजा मंजूर अहमद, दीना नाथ भगत, इश्फाक अहमद शेख और रमेश अरोड़ा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed