फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Land merging

बसोहली की चार पंचायतों को बिलावर क्षेत्र में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
Land merging
बिलावर। उपमंडल की चार पंचायतों के प्रतिनिधियों ने सरकार से उनकी पंचायतों को बिलावर विधानसभा क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में पंचायत के प्रतिनिधियों ने जम्मू कश्मीर के डिलिमिटेशन कमिशन के चेयरमैन के नाम शनिवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बग्गन ब्लॉक की चेयरमैन निशा देवी, सरपंच सुशील सिंह, सरपंच कुलदीप कुमार, सरपंच जगदेव सिंह सहित अन्य कई इलाके के प्रतिनिधियों ने डिलिमिटेशन कमेटी के चेयरमैन से चार पंचायतों को बिलावर विस क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है। प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में डिलिमिटेशन के चेयरमैन से मांग की है कि मौजूदा समय में दियौता, अपर धार डूगनू, लोअर धार डुगनू और हौटार पंचायत बसोहली विधानसभा क्षेत्र में हैं। उपमंडल मुख्यालय इस इलाके से 10 किमी दूरी पर है। वहीं, बसोहली विस क्षेत्र इलाके से करीब 40 किमी दूर है। इलाके के ज्यादातर लोग सरकारी कामकाज के अलावा अन्य कई काम के लिए बिलावर आते हैं। क्योंकि, बिलावर इलाके से बहुत नजदीक है।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रतिनिधियों ने कहा कि ज्यादातर सरकारी कार्यालय बिलावर में स्थित हैं, क्योंकि इलाका बिलावर उपमंडल में पड़ता है। बसोहली विस क्षेत्र के एक कोने में पड़ने वाली चार पंचायतों के लोग आज भी कई प्रकार की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और ज्यादातर इलाका बसोहली कस्बे से बहुत दूर है। लोगों के हितों को ध्यान में रखकर डिलिमिटेशन कमेटी इन चार पंचायतों को बिलावर विस क्षेत्र में शामिल करे, जिससे दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लोगों का हर कामकाज बिलावर उपमंडल मुख्यालय में हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed