फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Land conflict in rspura

Jammu News: रख फ्लोरा में जमीनी विवाद में चचेरे भाइयों ने चलाईं गोलियां, दो घायल

विज्ञापन
Land conflict in rspura
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
विज्ञापन

घायलों का जीएमसी जम्मू में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। थाना आरएस पुरा क्षेत्र के सीमांत गांव रख फ्लोरा में वीरवार को जमीनी विवाद में एक ही खानदान के लोगों ने गोलियां चलाईं, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी जम्मू में भर्ती किया गया है। साथ ही आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे हथियार बरामद कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। एक आरोपी मौके से फरार है। घायलों के परिजनों ने मांग की है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
घायलों की पहचान विजय कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी रंगपुर सिद्दड़ और सुरेश कुमार पुत्र जगदीश राज निवासी सत्तोवाली आरएस पुरा के रूप में हुई है। घायल विजय कुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे दोनों दोपहर को गांव रख फ्लोरा स्थित अपने खेतों में पशुओं के चारा काट रहे थे। इसी दौरान ओमकार सिंह पुत्र चुन्नी लाल निवासी सत्तोवाली, उसका भाई तरसेम लाल और उसका भांजा रमन कुमार पुत्र प्रीतम सिंह खेत में आए। वे खेत में काम बंद करने के लिए कहने लगे। लेकिन, उनका कहा माना नहीं गया और लगातार विजय और सुरेश चारा काटते रहे। तभी आरोपियों ने विजय पर गोली चला दी। गोली उसकी टांग में लगी। इस दौरान सुरेश भी बीच बचाव के लिए आया तो उन्होंने उस पर भी गोली चला दी। इससे विजय और सुरेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलाने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

खेत में गोलियां चलने की जानकारी मिलने के बाद दोनों घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उप जिला अस्पताल आरएस पुरा पहुंचाया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में दोनों को जीएमसी जम्मू भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक जमीन के दो दावेदार
घायल सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों हमलावरों में एक के पास रिवाल्वर और दूसरे के पास दोनाली थी। यह झगड़ा जमीन को लेकर हुआ है। दरअसल, दोनों पक्ष इस जमीन को अपना बता रहे हैं। सुरेश ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनका मामला कोर्ट में चल रहा था। बाद में अदालत ने फैसला उनके हक में फैसला दिया और मामला निपट गया। लेकिन, ओमकार और उसके परिजन आज भी उस जमीन पर अपना हक जमाने की कोशिश करते हैं। इसी कारण उन्होंने खेतों में काम न करने की कहकर गोली चला दी। घायलों के परिजनों की मांग है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर सजा दी जाए।

---
दो आरोपी तरसेम और ओमकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से एक टोका, एक रिवाल्वर और एक दोनाली बरामद की गई है। पुलिस जांच कर रही है कि रिवाल्वर व दोनाली बंदूक का लाइसेंस है या नहीं। रमन अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
- पवन डोगरा, थाना प्रभारी, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed