फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Laliana grid station caught fire with explosion

Jammu News: धमाके के साथ ललियाना ग्रिड स्टेशन में लगी आग

Wed, 01 Jan 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 01 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Laliana grid station caught fire with explosion
धू-धू कर जला 50 एमबीए का ट्रांसफार्मर, साढ़े छह घंटे बिजली सप्लाई रही ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह/अरनिया। ललियाना ग्रिड स्टेशन में तकनीकी खराबी से मंगलवार दोपहर 1:30 बजे के करीब आग लग गई। इस दौरान 50 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जल गया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आग बुझाने के लिए बिश्नाह, आरएस पुरा, गांधीनगर और अरनिया से दमकल वाहन बुलाने पड़े। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार ललियाना ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया। इसके साथ ही केबल तार के बंडल भी जल गए। ग्रिड स्टेशन में विकास कार्य के चलते ठेकेदार द्वारा केबल तार के बंडल रखे गए थे। आग ने उसे चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर आग की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के बाद बिजली को सुचारु करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया गया। रात साढ़े आठ बजे बिजली हो पाई। ललियाना ग्रिड स्टेशन के तहत आने क्षेत्रों में साढ़े छह घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में आई लोगों को दिक्कतें
ललियाना ग्रिड स्टेशन में आगजनी के चलते गंग्याल, बाड़ी ब्राह्मणा, विजयपुर से लेकर बिश्नाह, आरएस पुरा, रामगढ़ और अरनिया बॉर्डर तक के रिसिविंग स्टेशन की बिजली सप्लाई ठप रही। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जल शक्ति विभाग के ओवरहेड टैंक में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। अगले दिन पानी की सप्लाई की आपूर्ति की चिंता बनी रही। वहीं बिजली न होने से ब्लोअर, हीटर बंद रहे। इस दौरान लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। देर तक बिजली न होने से इनवर्टर भी जवाब दे गए।


तकनीकी खराबी के कारण 50 एमबीए का ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया है। अगले कुछ दिनों तक ललियाना ग्रिड स्टेशन के अंतर्गत आते क्षेत्र को बिजली की कटौती से जूझना पड़ सकता है।
- रमणीक सिंह, एईई, ललियाना ग्रिड स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed