Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LAHDC elections row: Sonam Wangchuk removed from protest site, escorted to residence by Ladakh Police

लद्दाख में प्रदर्शन-रैलियों पर रोक: वांगचुक को धरना स्थल से हटाया, प्रतिबंध आचार संहिता प्रभावी रहने तक लागू

Thu, 12 Nov 2026 08:46 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 12 Nov 2026 08:46 AM IST
सार

लद्दाख में पंचायत, नगरपालिका और स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद चुनावों की प्रक्रिया के बीच सोनम वांगचुक को बुधवार को लेह के एनडीएस पार्क स्थित धरना स्थल से हटा दिया गया। लद्दाख पुलिस उन्हें उनके आवास तक ले गई और निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए घर पर ही रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
LAHDC elections row: Sonam Wangchuk removed from protest site, escorted to residence by Ladakh Police
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram

विस्तार

लद्दाख में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले धरना-प्रदर्शन और रैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह रोक आचार संहिता प्रभावी रहने के समय तक लागू रहेगी। अब लेह और कारगिल नगर पालिका सीमा के भीतर सभी प्रकार के राजनीतिक धरने, प्रदर्शन, भूख हड़ताल और रैलियों पर रोक रहेगी। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस बीच, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेह के एनडीएस पार्क स्थित धरना स्थल से हटाकर उनके आवास में ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर लागू निषेधाज्ञा के चलते घर पर ही रहने की सलाह दी है। आदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि धरना-प्रदर्शन जैसी गतिविधियों से मतदाताओं को प्रभावित या भयभीत किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सभी राजनीतिक दलों, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को चुनाव अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। 

 

आदेश के अनुसार, कोई भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी, कार्यकर्ता या आम नागरिक ऐसी किसी सामूहिक राजनीतिक गतिविधि का आयोजन या उसमें भाग नहीं ले सकेगा, जिससे शांति भंग होने की आशंका हो।

लेह और कारगिल के उपायुक्तों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदर्श आचार संहिता 23 अक्तूबर से लागू है और नगरपालिका चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed