फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lady death after child birth

Jammu News: नवजात को जन्म देने के जम्मू रेफर की महिला, रास्ते में मौत

Thu, 18 Jul 2024 06:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 18 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
lady death after child birth
परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बीएमओ अखनूर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर उपजिला अस्पताल में नवजात को जन्म देने के छह घंटे बाद रेफर की महिला की रास्ते में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अखनूर उपजिला अस्पताल में दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने कुछ देर के लिए शव को निर्दोष चौक में रखकर प्रदर्शन किया। इसके बाद अखनूर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।

जानकारी के अनुसार दिवंगत महिला सुमन के परिजनों ने बताया कि गत रात सुमन को प्रसव पीड़ा होने के साथ उपजिला अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां डाॅक्टर ऑपरेशन करने के बाद बच्चा पैदा होते ही आनन-फानन में महिला को जम्मू रेफर कर दिया, यहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन करने से पहले डाॅक्टर का कहना था कि बच्चे ने गर्भ में शौच कर दिया है, इसलिए परेशानी हुई। परिजनों ने कहा कि डाॅक्टर ने गर्भ की सफाई नहीं की, इसलिए सुमन की मौत हो गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मामले की जांच कर लापरवाही करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने मांग की है कि ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अखनूर या प्रशासनिक अधिकारी उन्हें लिखित आश्वासन दे कि वह मृतक के बच्चों के लालन पालन का खर्च उठाएंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पहले उपजिला अस्पताल में जम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान थाना प्रभारी अखनूर तारिक अहमद व नायब तहसीलदार अशोक कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने का भरपूर प्रयास किया। इसके बाद मृतक के परिजनों को बीएमओ अखनूर से मिलवाया गया, जिन्होंने परिजनों से महिला का पोस्टमार्टम करवाने की अपील की और उन्हें आश्वासन दिया कि एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर अस्पताल के बाहर के डॉक्टरों से मामले की जांच करवाएंगे। अगर कुछ भी लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed