{"_id":"609d1ad72f507156c833e5c6","slug":"ladengecoronase-workers-of-oxygen-generation-plant-in-jammu-are-working-hard-to-maintain-supply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LadengeCoronaSe: ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के श्रमिक आपूर्ति बनाए रखने के लिए कर रहे कड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LadengeCoronaSe: ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के श्रमिक आपूर्ति बनाए रखने के लिए कर रहे कड़ी मशक्कत
Thu, 13 May 2021 05:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 13 May 2021 05:55 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्देशावली का पूरी तरह से पालन किया जा रहा हैं। प्लांट प्रशासन की तरफ से प्रतिदिन 200 से ज्यादा ऑक्सीजन के सिलिंडरों को भरने का काम पूरा किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में तेजी से लोगों के संक्रमित होने व अस्पतालों में पहुंचने को देखते हुए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बाड़ी ब्राहम्णा के श्रमिक दिन रात काम कर आक्सीन की आपूर्ति को सुचारु बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
प्लांट के सुपरवाइजर केवल कृष्ण का कहना हैं कि कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से ऑक्सीजन की मांग बहुत बढ़ गई हैं। इससे उन्हें पहने से कहीं ज्यादा काम करना पड़ रहा हैं। लेकिन मानवता के लिए वह व प्लांट में काम करने वाले सभी लोग निष्ठा भाव से अपना काम अंजाम दे रहे हैं। जब भी प्लांट में सिलेंडर भरने के लिए पहुंचता हैं। उसे पहले सेनेटाइज किया जाता हैं और भरा जाता हैं।
विज्ञापन
प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही हैं और स्वास्थ्य निर्देशावली का पालन करते हुए काम किया जा रहा हैं। प्लांट में काम करने वाले एक ओर श्रमिक ने बताया कि वह पिछले साढ़े तीन साल से काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में काम बहुत बढ़ गया हैं और दो शिफ्ट में प्लांट में श्रमिक काम का रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया
यह भी पढ़ें- ये जम्मू-कश्मीर पुलिस है: कर्फ्यू में खिलौने बेच रहा था बच्चा, इसके बाद एसएसपी ने जो किया...
कोरोना मरीजों के लिए जरूरी दवाईयों की कमी नहीं: डा मेराव
जम्मू कश्मीर मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के महाप्रबंधक डा अब्दुल मजीद मेराव ने दावा किया हैं कि कश्मीर संभाग में कोरोना मरीजों के लिए जरूरी दवाईयों की कोई कमी नहीं हैं। अस्पतालों में आक्सीजन के सिलेंडरों की आपूर्ति भी तय जरूरत के तहत की जा रही हैं।