{"_id":"5e7c3feb8ebc3e77360e4f10","slug":"ladengecoronase-a-kashmiri-came-forward-to-fight-corona-said-to-spend-10-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe कोरोना से लड़ने के लिए सामने आया एक कश्मीरी, रखा 10 लाख रूपये का बजट और ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe कोरोना से लड़ने के लिए सामने आया एक कश्मीरी, रखा 10 लाख रूपये का बजट और ये सब
Thu, 26 Mar 2020 11:08 AM IST
प्रशांत कुमार
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 26 Mar 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल हमीद भट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद कश्मीर के एक स्थानीय व्यवसायी ने इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन की मदद करने की ठानी है। उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि जो कुछ उनसे हो पाएगा वह हर संभव मदद करने को तैयार हैं। कहा कि करीब 10 लाख रुपये के बजट के साथ साथ एंबुलेंस और जेनरेटर की मदद भी करूंगा।
विज्ञापन
अब्दुल हमीद भट ने कहा कि वह एक व्यवसायी होने के साथ साथ एक जिम्मेदार शहरी हैं, जिसके चलते मेरा फर्ज बनता है कि इस मुसीबत की घड़ी में अपना योगदान दूं। उन्होंने कहा कि मुसीबत के इस दौर में मैं 10 लाख रुपये देकर कोरोना वायरस से लड़ने में देश की मदद करूंगा। साथ ही अपने साथी व्यापारियों से भी गुजारिश की है कि इस मुसीबत की घड़ी में मदद करें।
विज्ञापन
भट के अनुसार हम लोगों की सहायता के लिए सरकार की मदद करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और जितना हो पाएगा उतना करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मुफ्त एंबुलेंस सेवा की भी व्यवस्था की गई है। सरकार से गुजारिश की है कि जहां कहीं भी उन्हें जेनरेटर की जरूरत हो वहां मैं मुफ्त में इसे लगाऊंगा। भट ने कहा कि उन लोगों की भी सहायता की जाएगी जो दिहाड़ी लगाकर खाते थे।
विज्ञापन
बता दें भट जोकि पेशे से एक कंपनी के सीईओ भी हैं और मानवीय आधार पर कई सामाजिक कार्यों में भी हाथ बटाते हैं। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र की क्लाइमेट चेंज पर हुई कांफ्रेंस में हिस्सा भी ले चुके हैं।