फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh news Huge rally for special status to Ladakh

Ladakh: लेह में बंद का व्यापक असर दिखा, लद्दाख को विशेष दर्जे के लिए महारैली से भरी हुंकार

Thu, 07 Mar 2024 10:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2024 10:43 AM IST
सार

लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य नवांग दोरजे लाक्रूक और सोनम वांगचुक ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने मांग उठाई की लद्दाख में छठे शेड्यूल को पूर्ण रूप से लागू किया जाए, ताकि वहां की संस्कृति और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

विज्ञापन
ladakh news Huge rally for special status to Ladakh
Leh Protest - फोटो : एजेंसी

विस्तार

लद्दाख के जनप्रतिनिधियों के साथ गृह मंत्रालय के अधिकारियों की वार्ता बिना किसी सकारात्मक नतीजे पर खत्म होने के परिणामस्वरूप बुधवार को लेह में विभिन्न धार्मिक संगठनों की ओर से दी गई बंद की कॉल का व्यापक असर देखने को मिला। तमाम व्यापारिक संस्थान बंद रहे और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह प्रभावित रही। लेकिन निजी वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आए। और सरकारी दफ्तरों में भी काम काज रोज की तरह ही चलता रहा।

विज्ञापन


वहीं, प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और इनोवेटर सोनम वांगचुक ने बुधवार से एनडीएस स्टेडियम में लद्दाख की मांगों के समर्थन में अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की। इसकी शुरुआत एक महारैली से हुई जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लेह के कोने कोने से आए लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य नवांग दोरजे लाक्रूक और सोनम वांगचुक ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने मांग उठाई की लद्दाख में छठे शेड्यूल को पूर्ण रूप से लागू किया जाए, ताकि वहां की संस्कृति और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) की उपसमिति की बैठक में लद्दाख के मुद्दों के समाधान को लेकर बात नहीं बने पाई थी। यह दावा लद्दाख के प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया था। लेकिन, केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि बातचीत सौहार्दपूर्ण मोहौल में हुई और कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रगति भी हुई। लद्दाख के प्रतिनिधियों की मांग है की लद्दाख को राज्य का दर्जा दिया जाए। साथ ही यहां छठे शेड्यूल को पूर्ण रूप से लागू करने के अलावा लोक सेवा आयोग का गठन और कारगिल के लिए एक और संसदीय सीट का गठन किया जाए।.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed