{"_id":"5fda6baf8ebc3e3fbf52022a","slug":"ladakh-will-get-36-new-helipads-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख को अप्रैल में मिलेंगे 36 नए हेलीपैड, कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख को अप्रैल में मिलेंगे 36 नए हेलीपैड, कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन को लगेंगे पंख
Thu, 17 Dec 2020 01:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
लद्दाख के दूरदराज इलाकों को बारह महीने कनेक्टिविटी देने के लिए 36 नए हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। यह हेलीपैड स्थानीय लोगों के अलावा सामरिक जरूरतों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे पर्यटन की दृष्टि से खासा महत्व है। उप राज्यपाल आरके माथुर ने हेलीपैड निर्माण परियोजना की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख में जनसंख्या कम और भूखंड ज्यादा बड़ा है। लेह और कारगिल के ज्यादातर इलाके दूरदराज हैं। ऐसे इलाकों को कनेक्टिविटी देने के लिए हेलीपैड से जुड़ी प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है, जिसे अप्रैल 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां बनेंगे हैलीपैड
लेह जिला - डेमचोक, हनले, खरनाक, तंगसे, श्योक, चुशुल, कोरजोक, चुमुर, स्किमता, डिप्लिंग, कांजी, मारखा, नेरयाक, पनामिक, वारिस, लरग्याब, अग्यम, डिस्किट और सुमोर कारगिल जिला - कुरबठंग, बटालिक, सापी, बरसू, चेशेना, शेफर्ड नाला (परकाचिक), रंगदुम, तंगोल, पदुम, लॉंगनाक, जांगला, टोंगरी, द्रास, मीनामर्ग, चिकतन, नामकिला और हिनासकोट।
विज्ञापन