{"_id":"5eab2bc48ebc3e909664fd74","slug":"ladakh-to-be-organic-like-sikkim-500-crores-received-in-modi-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम जैसा जैविक होगा लद्दाख, ‘मोदी’ योजना में मिले 500 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्किम जैसा जैविक होगा लद्दाख, ‘मोदी’ योजना में मिले 500 करोड़
Fri, 01 May 2020 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 May 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
laddakh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को जैविक प्रदेश बनाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र की मिशन ऑर्गेनिक डेवलपमेंट इनीशिएटिव (मोदी) योजना के तहत लद्दाख के लिए चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए स्पेशल डेवलपमेंट पैकेज के तहत 500 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
इस राशि से समूचे लद्दाख को सिक्किम की तर्ज पर पूरी तरह से जैविक प्रदेश में तब्दील किया जाएगा। कृषि, बागवानी और कृषि संबंधित गतिविधियों में इस राशि को खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल प्रशासन के अनुसार मार्च 2019 में मोदी योजना को लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल लेह ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी। इसमें निर्णय लिया गया कि वर्ष 2025 तक लद्दाख को पूरी तरह से आत्मनिर्भर और जैविक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
लद्दाख से विशेष कमेटी को बाकायदा सिक्किम भेजा गया। अध्ययन रिपोर्ट तैयार करने के बाद जैविक मॉडल की रणनीति को केंद्र सरकार को सौंपा गया। 500 करोड़ रुपये जारी करने के लिए एलएएचडीसी के अध्यक्ष ग्याल पी वांग्याल समेत अन्य प्रतिनिधियों ने केंद्र का आभार जताया है।