फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: Sonam Wangchuk postpones climate fast on ninth day

Ladakh: सोनम वांगचुक ने नौवें दिन जलवायु अनशन किया स्थगित, बोले- सरकार जल्द पूरी करें मांगें

Mon, 26 Jun 2023 05:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 05:20 PM IST
सार

सोनम वांगचुक ने नौवें दिन अनशन को सोमवार को समाप्त कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Ladakh: Sonam Wangchuk postpones climate fast on ninth day
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत संरक्षण देने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सोनम वांगचुक ने नौवें दिन अनशन को सोमवार को समाप्त कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने अनशन को स्थगित कर दिया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करेगी। अनशन के आखिरी दिन लेह और कारगिल जिले से सैकड़ों की तादाद में पहुंचे आम जन और विभिन्न संगठनों के लोग उन्हें अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोनम ने कहा, केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद लद्दाख के लोकतांत्रिक अधिकार कमजोर हुए हैं। ब्यूरोक्रेसी लद्दाख के मुद्दों को ठीक से समझ नहीं पा रही। इसी वजह से लोग अब पूर्ण राज्य की मांग कर रहे हैं। लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत सांविधानिक संरक्षण के लिए केंद्र सरकार वादा कर चुकी है। इसके बाकायदा प्रावधान भी हैं, लेकिन फिर भी इसमें देरी की जा रही है। इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लद्दाख के संरक्षण से यहां के ग्लेशियर सुरक्षित होंगे। यही ग्लेशियर भारतीय उपमहाद्वीप में 200 करोड़ की आबादी का जीवन निर्धारित करते हैं। सोनम ने उम्मीद जताई कि जलवायु अनशन से लद्दाख की आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंची होगी और यहां के प्रतिनिधियों को जल्द सरकार बुलाकर मुद्दों का समाधान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed