{"_id":"668e5bfb2d9ed24e05010b9e","slug":"ladakh-news-two-held-with-gold-smuggled-from-china-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में सोने की बड़ी खेप जब्त: चीन से तस्करी कर लाया गया 108 किलो गोल्ड, ITBP ने पकड़ा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख में सोने की बड़ी खेप जब्त: चीन से तस्करी कर लाया गया 108 किलो गोल्ड, ITBP ने पकड़ा, दो गिरफ्तार
Wed, 10 Jul 2024 03:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:50 PM IST
सार
आईटीबीपी के जवानों ने चीन से तस्करी कर लद्दाख में लाई गई 108 किलो सोने की खेप को जब्त किया है। इस मामले में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
पकड़ी गई सोने की खेप के साथ आईटीबीपी की टीम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सोने की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। आईटीबीपी के जवानों ने चीन से तस्करी कर लद्दाख में लाई गई 108 किलो सोने की खेप को जब्त किया है। इस मामले में दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। प्रदेश के जिला लेह के न्योमा सेक्टर में दो आरोपी धरे गए हैं।
विज्ञापन
21 बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने घोड़ों के साथ दो तस्करों से 108 किलोग्राम सोने की खेप पकड़ी। दोनों आरोपियों की पहचान त्सेरिंग चिनबा और स्टैनजिन दोरग्याल निवासी कोयुल, न्योमा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास कोयुल गांव में एक व्यक्ति के घर में कई करोड़ रुपये का सोना रखा हुआ था। इसकी खुफिया जानकारी मिल रही थी। इन सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस ने सोने की जब्ती की है। दोनों ने कथित तौर पर सोने की तस्करी की और इसे गांव में अपने घर पर रखा। मामले में लद्दाख पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन