फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh news: Muhammad Jaffer Akhoon elected new Chairman of 5th LAHDC Kargil

कारगिल: मोहम्मद जाफर अखून सर्वसम्मति से बने LAHDC के अध्यक्ष, ढाई साल ही रहेगा कार्यकाल

Thu, 19 Oct 2023 04:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 04:02 PM IST
सार

मोहम्मद जाफर एलएएचडीसी के अध्यक्ष चुने गए हैं। जाफर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह वरिष्ठ एनसी नेता और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री के भाई हैं। 

विज्ञापन
ladakh news: Muhammad Jaffer Akhoon elected new Chairman  of 5th LAHDC Kargil
मोहम्मद जाफर बने एलएएचडीसी के अध्यक्ष - फोटो : DIPR Kargil

विस्तार

नवगठित 5वीं स्वायत्तशासी पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल की पहली बैठक के दौरान डॉ. मोहम्मद जाफर अखून को सर्वसम्मति से अध्यक्ष (सीईसी) चुना गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कारगिल इकबाल अहमद मसूदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


जाफर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह वरिष्ठ एनसी नेता और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री के भाई हैं। एनसी पार्षदों और कारगिल के वरिष्ठ नेताओं की मंगलवार हुई बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें सीईसी पद के लिए चुना गया था।
विज्ञापन


एनसी और कांग्रेस ने ढाई-ढाई साल का कार्यकाल चलाने का फैसला लिया है। एनसी का पहला कार्यकाल दिया गया है, जो 18 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगा और 18 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। दूसरे कार्यकाल में चेयरमैन पद पर कांग्रेस का कब्जा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के चुनाव विभाग द्वारा जारी एसओ 86 के अनुसार, 5वीं एलएएचडीसी की पहली बैठक चुनाव प्राधिकरण और डीसी कारगिल द्वारा बुलाई गई थी। बैठक की शुरुआत में चुनाव अधिकारी ने पहली बैठक के लिए सभी पार्षदों का स्वागत किया और उन्हें पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी।

 

बैठक के दौरान एलएएचडीसी चुनाव नियम 1995 के नियम 94 के अनुसार, पार्षद चोस्कोरे नासिर मुंशी ने एलएएचडीसी कारगिल के अध्यक्ष के रूप में थसगाम-थुइना के पार्षद मोहम्मद जाफर अखून का नाम प्रस्तावित किया। इसका पार्षद पदुम फुंचोक ताशी ने इसका समर्थन किया।

बैठक के दौरान पेश किए गए एकल प्रस्ताव के चलते चुनाव प्राधिकरण ने जाफर को एलएएचडीसी कारगिल के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध उम्मीदवार घोषित किया।

घोषणा के बाद प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश कारगिल इकबाल अहमद मसूदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सीईसी एलएएचडीसी कारगिल को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ समारोह के दौरान चुनाव प्राधिकरण कारगिल, जिला मजिस्ट्रेट और सीईओ श्रीकांत सुसे, विशेष न्यायाधीश मोबाइल मजिस्ट्रेट कारगिल, शफीक मुश्ताक लोन, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कारगिल गुलाम मोहिउद्दीन वानी के साथ एलएएचडीसी कारगिल के पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके बाद जाफर ने सीईओ एलएएचडीसी कारगिल में सभी पार्षदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में परिषद सचिवालय में अध्यक्ष और सीईसी एलएएचडीसी कारगिल के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed