{"_id":"69701313166c56e83244bc604aac44fb","slug":"ladakh-marathon-start-from13-sept-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 सितंबर से इंटरनेशनल लद्दाख मैराथन 2015 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 सितंबर से इंटरनेशनल लद्दाख मैराथन 2015
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख की खूबसूरत वादियों में 13 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की लद्दाख मैराथन 2015 का आयोजन हो रहा है। एसोसिएशन आफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसिस की ओर से मान्यता प्राप्त प्रतिस्पर्धा में चार रेस होंगी।
विज्ञापन
इनमें सात किलोमीटर, हाफ मैराथन, मैराथन और खड़दुंगला चैलेंज रेस शामिल है। विश्व की सबसे ऊंची मोटरएवल रोड खड़दुंगला ला (17,618 फीट) पर अल्ट्रा मैराथन की 72 किलोमीटर की रेस में मैराथन धावक हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, रियासती सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय और एडवेंचर ट्रेवल कंपनी रीमो एक्सपीडीशन की ओर से लद्दाख मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
रियासत के सहकारिता मंत्री एवं भाजपा नेता शेरिंग दोरजे के अनुसार लद्दाख मैराथन का आयोजन लगातार पिछले तीन साल से हो रहा है और इस बार चौथी बार लद्दाख मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने लद्दाख मैराथन का थीम ‘दौड़ से स्वास्थ्य जीवन’ शैली रखा है।
सात किलोमीटर की रेस मैराथन में सबसे छोटी होगी। इसमें स्कूली विद्यार्थी और पर्यटक भी हिस्सा ले सकेंगे। हाफ मैराथन शांति स्टूपा से चोगलामसार तक होगी। इसके अलावा मैराथन दौड़ लेह घाटी में होगी और धावक सिंधु नदी के पास से भी गुजरेंगे। चौथी रेस और मैराथन की आकर्षण खड़दुंगला चैलेंज होगी।