फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: Hydrotherapy started again after two years in Hotspring on LAC

लद्दाख: एलएसी पर हॉटस्प्रिंग में दो साल बाद फिर होने लगी हाईड्रोथेरेपी, कोरोना महामारी में की थी बंद

Fri, 10 Sep 2021 10:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 10 Sep 2021 10:38 PM IST
सार

गरम पानी के चश्मों पर विशेष पद्धति से कई बीमारियों का पारंपरिक रूप से होता है उपचार। सेना, पहाड़ी विकास परिषद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कर रहे काम।
 

विज्ञापन
Ladakh: Hydrotherapy started again after two years in Hotspring on LAC
भारत चीन सीमा क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख में भारत-चीन लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर डेमचोक गांव में स्थित हॉटस्प्रिंग में पारंपरिक हाईड्रोथेरेपी गतिविधियां बहाल हो गई हैं। कोरोना महामारी के चलते गरम पानी के चश्मों पर होने वाली हाईड्रोथेरेपी दो साल से नहीं हो रही थी।

विज्ञापन


खास बात है कि हाईड्रोथेरेपी गतिविधि में सेना, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद और नागरिक प्रशासन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस उपचार विधि पर काम कर रहे हैं। हॉटस्प्रिंग में गरम पानी के कई चश्मे हैं। यहां पारंपरिक रूप से हाईड्रोथेरेपी के जरिए माइग्रेन, पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, गैस, चर्म रोग, रक्तचाप और गला, नाक व कान की बीमारियों का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल के बड़े बयान: 'ज्ञान धन और बल' से भाजपा-आरएसएस पर किए वार, पुरखों को यादकर जोड़े दिल के तार
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आने वाले लोगों को हाईड्रोथेरेपी से बीमारियों से खासी राहत मिलती है। दो साल बाद हाईड्रोथेरेपी गतिविधियों को बहाल करने के दौरान लेह, चोगलामसर, चुमाथांग, हलने, कोयुल और डेमचोक गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed