फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh Autonomous Hill Development Council Kargil Election today

कारगिल परिषद की 26 सीटों पर मतदान आज, 210 केंद्रों पर तैयारी पूरी

Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ladakh Autonomous Hill Development Council Kargil Election today
ladakh autonomous hill development council kargil
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल की 26 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतदान को सुचारु रूप से करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से रविवार को तैयारी पूरी कर ली गई। मतदान में 83844 मतदाता 99 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव मैदान में कांग्रेस के 23, नेशनल कांफ्रेंस के 20, भाजपा के 21, पीडीपी के 21 और 21 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदान के लिए प्रशासन ने 257 मतदान केंद्र बनाए है। इनमें 121 मतदान केंद्र अति संवेेदनशील, 74 संवेदनशील और 63 मतदान केंद्र सामान्य मतदान केंद्र की श्रेणी में रखे गए हैं।  
विज्ञापन


कारगिल में 210 मतदान केंद्रों तक पहुंचाई चुनाव सामग्री
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल की 26 सीटों पर 27 अगस्त को होने वाले मतदान के लिए रविवार को 210 मतदान केंद्रों तक चुनाव सामग्री पहुंचा दी गई है। चुनाव पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार, राजेश शर्मा, अब्दुल रशीद वार, बिलाल अहमद, जिला उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कारगिल विकास कुंडल, एसपी डा. पवन कुमार, सहायक आयुक्त राजस्व सोनम चसजोर की मौजूदगी में खरी सुल्तान स्पोर्ट्स स्टेडियम से पोलिंग स्टाफ को चुनाव सामग्री वितरण का काम पूरा किया गया। 257 मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed