Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lack of facilities in the ward

Jammu News: सुविधाओं के इंतजार में गुजर गए 25 साल शिकायतों के बाद भी नहीं बदले हालात

विज्ञापन
Lack of facilities in the ward
- वार्ड-31 से 34 तक बुनियादी सुविधाओं का हाल बेहाल
विज्ञापन

- 32 हजार से अधिक आबादी वाले वार्ड में जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में विकास कार्यों के दावों के बीच नगर निगम के तीन वार्डों की जमीनी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। वार्ड 31, 32 और 34 में लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए इंतजार कर रहे हैं। कहीं गलियों और नालियों का निर्माण नहीं हुआ तो कहीं नियमित सफाई तक नहीं हो रही। बारिश में जलभराव, जाम नाले और क्षतिग्रस्त सड़कें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वार्ड-33 की पूर्व पार्षद रानी देवी ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों की समस्या वार्ड में बरकरार है। संबंधित विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
---
वार्ड-31 : सरकारी संस्थान, लेकिन सफाई व्यवस्था बदहाल
वार्ड-31 के पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था नहीं है। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की कमी है। नाले-नालियों की नियमित सफाई नहीं होती। इससे बारिश के दौरान जलभराव होता है। मुख्य सड़कों पर कभी-कभार सफाई होती है, लेकिन अंदरूनी गलियों की हालत खराब है। इस वार्ड में वेस्ट टू वंडर पार्क, इंदौर स्टेडियम, यात्री निवास, वूमेन कॉलेज, कृषि विभाग और परिवहन विभाग सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान हैं। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। अधिकांश क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और आवारा कुत्तों का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन करने पर भी जवाब नहीं मिलता।
विज्ञापन

-----
वार्ड 32 : 38 इलाके, 32 हजार से
अधिक आबादी, हर साल जलभराव
वार्ड-32 के पूर्व पार्षद सतपाल कलपुरिया का कहना है कि इस वार्ड में 38 इलाके आते हैं और यहां 32 हजार से अधिक लोग रहते हैं। पौनी चक, त्रिलोक चंद्र, संतरा मोड़, तुलसी विहार और अजीत कॉलोनी सहित कई इलाकों में हर साल बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, लेकिन वार्ड के कई हिस्से अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। अजीत कॉलोनी के स्थानीय निवासी अमित जंडियल बताते हैं कि वह पिछले 25 वर्षों से इसी कॉलोनी में रह रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी गली में लेन-ड्रेन का काम नहीं हुआ। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा नियमित सफाई नहीं होने, नालों की अनदेखी और बंद स्ट्रीट लाइटों से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वार्ड 34 : खुले नाले और टूटी
गलियां बढ़ा रहीं परेशानी
वार्ड-34 के ओल्ड जानीपुर के रहने वाले अमित डोगरा ने बताया कि जल निकासी की समस्या है। हाईकोर्ट रोड पर से पेट्रोल पंप तक खुले और जाम नालों की मरम्मत में देरी से बारिश में जलभराव होता है। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। पिछले साल बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई कई गलियों, सड़कों और टाइलों की मरम्मत तथा ब्लैकटॉपिंग की मांग भी उठ रही है। क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। ओल्ड जानीपुर सिविल सोसाइटी एक्शन कमेटी ने उपेक्षित जेडीए पार्क को रखरखाव के लिए नगर निगम को सौंपने के साथ वहां फ्लडलाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति में सुधार, सीवरेज ब्लॉकेज दूर करने और सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed