फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lachipura Hockey Club defeated MBS 5-4

Jammu News: लछीपुरा हॉकी क्लब ने एमबीएस को 5-4 से हराया

विज्ञापन
Lachipura Hockey Club defeated MBS 5-4
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। हॉकी जेएंडके की ओर से आयोजित ओपन हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन वीरवार को केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में लछीपुरा हॉकी क्लब और एमबीएस हॉकी क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें लछीपुरा हॉकी क्लब ने 5-4 से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा मुख्य अतिथि और हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह सम्मानित अतिथि थे।

मुख्य अतिथि ने खेलों में युवाओं को शामिल करने के महत्व पर जोर दिया। मैचों का संचालन बलमीत सिंह, रणजीत सिंह, इकबाल सिंह (एनआईएस हॉकी कोच जेएंडके पुलिस) और इश्त्याक ने किया। मौके पर जीएस बख्शी, हॉकी जेएंडके के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर कौल, सदस्य हॉकी जेएंडके दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष इशान शर्मा, महासचिव सुपिंदर दीप सिंह बख्शी, आरपी सरना और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed