फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara Police apprehended three youth who were in pursuit of crossing over LoC to POK for joining terrorism

तबाह होते बची जिंदगी: आतंकी बनने जा रहे तीन लड़कों को पुलिस ने पकड़ा, परामर्श के बाद परिवारों को सौंपा

Thu, 18 Nov 2021 04:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Nov 2021 04:40 PM IST
सार

युवाओं के माता-पिता ने पुलिस को उनके बच्चों को मौत और विनाश के रास्ते में शामिल होने से रोकने और शांतिपूर्ण जीवन जीने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। पुलिस ने युवाओं के माता-पिता से उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की।
 

विज्ञापन
Kupwara Police apprehended three youth who were  in pursuit of crossing over LoC to POK for joining terrorism
पकड़े गए युवाओं के बारे में जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के जाल में फंसकर हथियारों का प्रशिक्षण लेने सीमा पार जा रहे तीन युवाओं को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। तीनों एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे थे तभी इन्हें पकड़ा गया। काउंसलिंग करने के बाद सभी युवाओं को परिजनों को सौंप दिया गया। तीनों युवा पुलवामा के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


कुपवाड़ा एसएसपी युगल मन्हास ने बताया कि सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मीज के तीन युवाओं ने एक आतंकवादी कमांडर के साथ संपर्क स्थापित किया था, जो खुद को पाकिस्तान से सक्रिय तैयब फारूकी बताता था। उससे मिलने और घाटी में आतंकवाद फैलाने के लिए हथियारों का प्रशिक्षण लेने तीनों कुपवाड़ा के रास्ते नियंत्रण रेखा पार करने जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इन तीनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हैदरपोरा मुठभेड़: फारूक अब्दुल्ला के घर पर पीएजीडी की बैठक, धरने पर बैठे उमर, हुर्रियत का घाटी बंद का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर पुलिस ने पाया कि ये तीनों युवा सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार से भ्रमित होकर कट्टरपंथ और आतंकवाद की राह पर भटक गए थे। हिंसा का रास्ता अख्तियार करने के लिए वह सीमा पार जा रहे थे। पुलिस ने इन युवाओं की परिस्थितियों और उनकी उम्र को देखते हुए आपसी विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया और उन्हें शांति के रास्ते पर लौटने और आम जिंदगी जीने का एक मौका देने का फैसला किया। इसके बाद तीनों युवाओं की काउंसलिंग की गई और उन्हें सुधरने का मौका देते हुए माता-पिता को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया।


परिजनों ने कहा शुक्रिया
जम्मू-कश्मीर पुलिस के इस कदम से अभिभूत परिजनों ने सुरक्षाबलों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनके बच्चों को न सिर्फ आतंक की राह पर चलने से रोक लिया बल्कि उन्हें एक स्वतंत्र और शांतिपूर्ण जीवन जीने का मौका भी प्रदान किया।
 

कश्मीर पुलिस माता-पिता अनुरोध करती है कि वह अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें गलत रास्ते पर भटकने से रोकें। इस तरह की निगरानी से प्रदेश में शांति जल्दी आएगी। -युगल मन्हास, एसएसपी-कुपवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed