{"_id":"6afc0c43f332eb35d305217f","slug":"kulgam-encounter-enters-second-day-and-one-terrorist-killed-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में दूसरे दिन मुठभेड़: तड़के सुबह सेना और आतंकियों में गोलीबारी; एक आतंकी ढेर; रात में रोका गया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में दूसरे दिन मुठभेड़: तड़के सुबह सेना और आतंकियों में गोलीबारी; एक आतंकी ढेर; रात में रोका गया ऑपरेशन
Tue, 17 Nov 2026 01:42 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:42 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ दूसरे दिन भी चल रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ यह अभियान छेड़ रखा है। यह ऑपरेशन पिछले 20 घंटे से लगातार जारी है।
विज्ञापन
कुलगाम में दूसरे दिन मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ आज दूसरे दिन में दाखिल हो गई है। मुठभेड़ कल दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुई थी और ऑपरेशन शुरू हुए लगभग 20 घंटे बीत चुके हैं।
विज्ञापन
रातभर मुठभेड़ को रोक दिया गया था। इस दौरान मुठभेड़ स्थल पर रोशनी के लिए विशेष लाइटें लगाई गईं, जबकि अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई। पूरी रात सुरक्षाबल चेकपॉइंट्स और मुठभेड़ स्थल के आसपास तैनात रहे, ताकि इलाके की घेराबंदी को मजबूत बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन
आज सुबह तड़के ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया, जिसके बाद से मुठभेड़ जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि एक अन्य आतंकी के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों का ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी है और इलाके में मौजूद आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
