फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Krishna Kumar Sharma became the head of the district committee

कृष्ण कुमार शर्मा बने जिला कमेटी के प्रधान

विज्ञापन
Krishna Kumar Sharma became the head of the district committee
रियासी। पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक मंगलवार को जम्मू संभाग के महासचिव सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें कृष्ण कुमार शर्मा को जिला प्रधान और राकेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अजीत सिंह को उपप्रधान, बोध राज को महासचिव, पवन कुमार व करतार चंद को सचिव, अनिल वर्मा को कैशियर, पुरुषोतम कुमार को प्रेस सचिव और कृष्ण सिंह को संयोजक बनाया गया है। इस मौके पर जम्मू से आए राजेश जंवाल, मंजूर अली, मोहन सिंह व बंसी लाल भी मोजूद रहे। नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि वह कर्मचारियों की परेशानियों को समय-समय पर उठाते रहेंगे। अस्थाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों का हार पहना कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed