फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Krishna Janmashtami preparations gather in the jammu

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटा मंदिरों का शहर

Thu, 14 Aug 2014 08:35 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami preparations gather in the jammu

मंदिरों के शहर जम्मू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोलह कलाओं में निपुण भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में सजावट की जा रही है।

विज्ञापन


आगामी शनिवार को शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में भी आस्था का सैलाब पहुंचेगा। शहर के आसपास के क्षेत्रों से भी भक्तजन प्रभु का गुणगान करते हुए शोभा यात्राओं में शामिल होंगे। मेट्रो शहर की तर्ज पर जम्मू में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ का चलन बढ़ रहा है।
विज्ञापन


लल्ला के स्वागत के लिए ढेर सारी तैयारियां की जा रही हैं। भक्तों को रविवार रात्रि 12 बजे का बेसब्री से इंतजार है। जब भगवान श्रीकृष्ण जन्म लेंगे। इस खास मुहूर्त के साथ ही श्रीकृष्ण राधा के मंदिरों में जश्न शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्‍मू में मटकी फोड़ का चलन बढ़ा

Krishna Janmashtami preparations gather in the jammu

इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष आरती में बड़ी संख्या में भक्तजन प्रभु का गुणगान करेंगे। इस दौरान अभिभावक अपने लाडलों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजाकर मंदिरों में पहुंचते हैं जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

मंदिरों में प्रभु के पंगुड़ों को भी सजाया जाता है, जिन्हें झूला झुलाकर भक्तजन आशीर्वाद लेते हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अधिकांश भक्त व्रत रखकर आस्था जताते हैं। इसमें दिनभर जलपान को छोड़कर कोई खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं किया जाता। पारंपरिक पर्वों पर व्रत रखने में युवाओं का रुझान बढ़ा है।

इस बीच वीरवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, प्रबंधक ट्रस्ट गांधीनगर के चेयरमैन गुलचैन सिंह चाड़क ने बताया कि मंदिर परिसर से आगामी 17 अगस्त को सुबह 11:30 बजे रथ यात्रा निकाली जाएगी।

शनिवार को शोभायात्रा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Krishna Janmashtami preparations gather in the jammu

जो गोल मार्केट, अकाफ मार्केट, एक्सटेंशन रोड, गुरुद्वारा रोड, महादेव मंदिर गांधीनगर और अप्सरा रोड से होते हुए मंदिर में वापस आकर संपन्न होगी। वहीं, श्री राम मंदिर सेक्टर 8, नानक नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभा यात्रा के साथ मटकी फोड़ का आयोजन होगा।

इसके बाद रात 8 से 12 बजे तक सत्संग किया जाएगा। शहर के प्रमुख रघुनाथ मंदिर में भी देर रात श्रद्धालुओं का हुजूम जमा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed