फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Krantitirtha program started in honor of revolutionaries who remained nameless in history

जम्मू: इतिहास में अनाम रहे क्रांतिकारियों के सम्मान में क्रांतितीर्थ कार्यक्रम का आगाज, वीर शहीदों को किया याद

Tue, 20 Jun 2023 02:52 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2023 02:52 PM IST
सार

कार्यक्रम में आरएस पुरा क्षेत्र के क्रांतिकारियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने आजाद हिंद फौज में अपना योगदान देते हुए देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। इस दौरान कुल 26 से अधिक परिवारों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Jammu: Krantitirtha program started in honor of revolutionaries who remained nameless in history
कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज में योगदान देने वालों के परिजन को सम्मानित करते हुए

विस्तार

जम्मू में क्रांतितीर्थ कार्यक्रम के तहत इस क्रांतिधरा के उन सभी अनाम और अज्ञात बलिदानियों व क्रांतिकारियों को नमन किया, जिन्होंने आजाद हिंद फौज में अपना योगदान देते हुए देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। क्रांतितीर्थ का पहला कार्यक्रम सोमवार को कश्मीर में हुआ। वहीं, दूसरा कार्यक्रम आरएस पुरा के अन्नपूर्णा रिजॉर्ट्स में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (सीएआरडीसी), नई दिल्ली एवं सीमा जन कल्याण समिति, जम्मू कश्मीर के सहयोग से स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों, संगठनों और स्थलों के भावपूर्ण स्मरण के लिए किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आरएस पुरा क्षेत्र के क्रांतिकारियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने आजाद हिंद फौज में अपना योगदान देते हुए देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। इस दौरान कुल 26 से अधिक परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रमुख देवेंद्र शर्मा ने अतिथियों का विधिवत परिचय एवं स्वागत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अजय कुमार शर्मा, संयोजक, क्रांतितीर्थ जम्मू कश्मीर ने कहा कि क्रांतितीर्थ राष्ट्र जागरण का एक पर्व है। यह एक शृंखला मात्र नहीं बल्कि एक अभियान है। उन्होंने कहा कि क्रांतितीर्थ इस क्रांतिधरा के उन सभी अनाम और अज्ञात बलिदानियों व क्रांतिकारियों को कृतज्ञ भारतवासियों की ओर से वंदना की शृंखला है। इसी तरह जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में क्रांतितीर्थ की इस क्रांतिधरा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. प्रिंस रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर की धरती हमेशा ही बलिदानियों की धरती रही है। समारोह के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री शाम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में किया था। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव ने देश के स्वर्णिम इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से रुबरु होने का अवसर प्रदान किया है।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. वीरेंद्र कौंडल ने राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों की महान भूमिका और बलिदान को याद करते हुए कहा कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। पुरषोत्तम शर्मा ने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सीएआरडीसी की प्रशंसा की। इस मौके पर पंडित अशोक खजुरिया, एडवोकेट देव राज, सरपंच विजय, सरपंच कैप्टन हंसराज, कुंदन लाल शर्मा, डीडीसी विजय मोट्टन, डीडीसी तरसेम शर्मा, डीडीसी सुरजीत कुमार, कुंदन पहलवान, चैपमैन लाल, राज कुमार पंच, राजेश कुमार, कैप्टन पूरन, जीवन रेखा व सुभाष शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed