{"_id":"66834ad4437b34a7e8022616","slug":"kotmera-team-won-cricket-tournament-samba-news-c-269-1-jou1001-101012-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोटमैरा ने खौड़ क्रिकेट क्लब को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोटमैरा ने खौड़ क्रिकेट क्लब को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
Tue, 02 Jul 2024 06:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ में करवाए गए क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सरकारी शहीद गुलबदन सिंह भाऊ हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ में चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को फाइनल मुकाबला करवाया गया। कोटमैरा ने खौड़ क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
बता दें इस टूर्नामेंट का आयोजन सिद्धार्थ मन्हास की तरफ से क्षेत्र के शहीदों की याद में किया गया। इसमें क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान ऑल इंडिया भाऊ बिरादरी के प्रधान, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ के चेयरमैन नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी खौड़ नीरज सिंह चौधरी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुभाष सिंह , रिटायर्ड कैप्टन रंजीत सिंह, रमन शर्मा, शशि पाल व गौरव शर्मा शमिल रहे। फाइनल मुकाबले की विजेता टीम को नकद राशि के साथ कप भी दिया गया। नरेंद्र सिंह भाऊ ने इस मौके पर बताया कि यह टूर्नामेंट शहीदों की याद में किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रख कर खेलों की तरफ लगाना है।