{"_id":"5d45d6f88ebc3e6cf035e293","slug":"koshar-nag-yatra-reasi-news-jmu19071583","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौंसर नाग यात्रा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौंसर नाग यात्रा स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कौंसर नाग यात्रा में शामिल लोगों को चसाना से वापस रियासी के लिए भेज दिया गया। प्रशासन, पुलिस और यात्रा कमेटी के सदस्यों के बीच हुई बैठक के बाद दसवी कौंसर नाग यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय से शोभा यात्रा के साथ डीसी इंदू कंवल चिब ने यात्रा में शामिल लोगों को रवाना किया था। सभी यात्री विभिन्न वाहनों के माध्यम से चसाना पहुंचे थे। इस दौरान उनका रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत भी हुआ। कई ग्रामीण उनके साथ यात्रा में जाने के लिए तैयार थे। शुक्रवार देर शाम को कश्मीर में जारी अमरनाथ यात्रियों को वापस जाने के निर्देश के साथ ही शनिवार को किश्तवाड़ मेें मचैल और पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को रोकने को कहा गया। शनिवार सुबह हुई बैठक के बाद सभी ने कौंसर नाग यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया गया। गौरतलब है कि शनिवार को यात्रा में शामिल लोगों ने चसाना से साड़ी में पहुंचना था। इसके बाद रविवार को कौंसर नाग की झील तक का रास्ता तय किया जाना था। सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर झील में स्नान किए जाना था।