फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Korana infection increased in Jammu and Kashmir, 193 infected found in a day

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में कोराना संक्रमण बढ़ा, एक दिन में मिले 193 संक्रमित 

Sat, 20 Nov 2021 03:08 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Nov 2021 03:08 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड के 193 नए मामले मिले हैं। राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 61 संक्रमित पाए गए। कुपवाड़ा में 43 और गांदरबल में 23 नए मामले मिले हैं।

विज्ञापन
Korana infection increased in Jammu and Kashmir, 193 infected found in a day
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड के 193 नए मामले मिले हैं। राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 61 संक्रमित पाए गए। कुपवाड़ा में 43 और गांदरबल में 23 नए मामले मिले हैं। रियासी में भी 12 स्थानीय स्तर के मामले मिले हैं। वहीं, बारामुला में 15, जम्मू में 6 नए संक्रमित मिले हैं। जिला पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, शोपियां, कुलगाम में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है।

विज्ञापन


दोनों ही संभागों में मिल रहे नए मामलों में अधिकांश स्थानीय स्तर के हैं। जिला श्रीनगर में सबसे अधिक 590 सक्रिय मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में 1669 सक्रिय मामले हो गए हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 1407 मामले हैं। अब तक प्रदेश में 4459 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। इस बीच 105 संक्रमित मरीज रिकवर भी हुए हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 87 मरीज हैं।
विज्ञापन


तीसरी लहर की आशंका पर  सरकार ने तैयार की रणनीति
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण बढ़ने और तीसरी लहर की आशंका पर सरकार ने इससे निपटने की रणनीति तैयार की है। टीकाकरण, जांच में बढ़ोतरी, कांटैक्ट ट्रेसिंग और कंटेनमेंट उपायों का सख्ती से पालन इसमें शामिल है। सार्वजनिक स्थानों और स्वास्थ्य संस्थानों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। जम्मू और कश्मीर के दोनों मंडलायुक्त केंद्र शासित व जिला स्तरीय निगरानी टीम का गठन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि हाई रिस्क ग्रुप को चिह्नित करने के साथ कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन, जन जागरूकता, माइक्रो कंटेनमेंट, पॉजिटिव मामलों की पहचान, आइसोलेशन आदि का पालन किया जाए। पैरामेडिकल स्टाफ के प्रशिक्षण, आवश्यक दवाओं का स्टॉक, ऑक्सीजन प्लांट का आडिट करने की हिदायत दी गई। 


योजना पर करें काम
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने जिला स्तर पर कोविड की स्थिति और इसे नियंत्रण में करने के लिए किए गए बंदोबस्त की जानकारी दी। कहा गया कि जिला प्रशासन सुनियोजित तरीके से कोरोना को मात देने की योजना पर काम करे। बैठक में सभी जिलों के डीसी व एसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed