फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   konsar nag yatra, reasi

Jammu News: कल निकलेगी कौंसर नाग विष्णु सरोवर छड़ी यात्रा

विज्ञापन
konsar nag yatra, reasi
पहले आप शंभू मंदिर में माथा टेकने के बाद नगर का भ्रमण करेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले की तहसील माहौर के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में स्थित कौंसर नाग विष्णु सरोवर के लिए 19 अगस्त को बारादरी से छड़ी यात्रा निकलेगी। इसके बाद यात्रा महादेव मोहल्ले में आप शंभू मंदिर में माथा टेकने के बाद नगर का भ्रमण करेगी। बाद में बस अड्डे से विभिन्न वाहनों में सवार होकर लोग यात्रा के लिए रवाना होंगे।

कौंसर नाग यात्रा प्रबंधक कमेटी और श्री सनातन धर्म सभा की तरफ से सभी लोगों से छड़ी यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु 21 अगस्त को नाग पंचमी के शुभ अवसर पर वहां सरोवर में स्नान करेंगे। यात्रा प्रबंधन कमेटी के प्रधान निशांत मगोत्रा, प्रेस सचिव अभिनव पंडोतरा, सनातन सभा के प्रधान नंद शर्मा, गणेश मंदिर कमेटी के प्रधान विवेक आनंद ने यात्रा की जानकारी दी। 19 अगस्त को रियासी से रवाना होने वाली यात्रा रात को विश्राम के लिए चसाना रुकेगी। यहां से 20 अगस्त को पैदल यात्रा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed