फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   know when pakistan border action team attack over indian army

भारतीय सेना का बैट पर वार, जानिए कब-कब हमारे वीर सपूतों के साथ इसने की कायराना हरकतें

Sun, 04 Aug 2019 12:56 AM IST
प्रशांत कुमार प्रशांत कुमार द्विवेदी / प्रांजल दीक्षित, जम्मू
प्रशांत कुमार द्विवेदी / प्रांजल दीक्षित, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Aug 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
know when pakistan border action team attack over indian army
फाइल

एलओसी पर बर्बर युद्ध करने के लिए बदनाम पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम को बैट के नाम से बुलाते हैं। यह पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप के साथ काम करती है। बॉर्डर के एक से तीन किलोमीटर अंदर जाकर हमले करती है। बैट का मुख्य मकसद सीमा पार कर हमले करना होता है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि बैट की नापाक करतूत में उसका हाथ बटाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई उसकी मदद करती है।

विज्ञापन


शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी बैट हमले को नाकाम करते हुए सेना ने पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर की एक फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई। सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 36 घंटे में पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने तथा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें कीं। इनमें एक बैट हमला भी था। घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया।

जानिए इस पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने कब-कब भारत माता के वीर सपूतों के साथ कायराना हरकतें की...

  • साल 1999, मई 5 को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के जवान कैप्टन सौरभ कालिया (23) और उनके 5 साथियों को बंदी बनाया था। जिनके नाम क्रमश- नरेश सिंह, भीखा राम, बनवारी लाल, मूला राम और अर्जुन हैं। पाक सेना ने देश के वीर जवानों के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी थीं। आतंकियों ने जवानों के शवों को सिगरेट से दागने के साथ ही कानों में लोहे की सुलगती छड़ें घुसेड़ी थीं। इतना ही नहीं कायराना हकरत को अंजाम देने वाले आतंकियों ने होंठ और नाक भी काट दिए थे।
     
  • साल 2000 में फरवरी में अल कायदा के आतंकी इलियास कश्मीरी ने नौशेरा सेक्टर की एक चौकी पर हमला किया था। इसमें देश के 7 जवान शहीद हो गए थे। आतंकी इस दौरान  जवान भाऊसाहेब तालेकर(24) का सिर काटकर ले गया था।
     
  • साल 2008 महीना जून, जम्मू-कश्मीर के केल सेक्टर में एक भारतीय जवान को बैट (पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम) ने बंदी बना लिया था। इसके बाद जवान का शव बिना सिर के बरामद हुआ था। बैट ने यह कायराना हरकत तब की थी जब जवान रास्ता भटक गया था।

  • 8 जनवरी साल 2013, कश्मीर बॉर्डर पर काफी तनावपूर्ण माहौल था। मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी बैट ने शहीद हुए लांस नायक हेमराज का सिर काट लिया था। साथ ही लांस नायक सुधाकर सिंह के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था। इस घटना के बाद देश में आक्रोश भी था।
     
  • 28 अक्टूबर 2016 को उरी हमले में देश के 19 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और उरी हमले का बदला लिया था। लेकिन पाकिस्तान अपनी कायराना फितरत से कभी बाज आता ही नहीं। एलओसी से सटे माछिल सेक्टर में तीन जवान शहीद हुए थे। घटना 22 नवंबर 2016 की है। पाकिस्तानी सेना जवान प्रभु सिंह का सिर काटकर साथ ले गई थी। वह राजस्थान के रहने वाले थे।

  • 1 मई 2017 को पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी हमले में सेना के नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शहीद हो गए थे। इसके बाद में जवानों के क्षत-विक्षत शव मिले।
     
  • 22 अक्टूबर 2018 सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी पर रविवार को पाकिस्तान की बैट (बार्डर एक्शन टीम) ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया। दोपहर लगभग पौने दो बजे सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर भारी हथियारों से लैस पाकिस्तान की बैट की टीम ने घात लगाकर हमला कर दिया। घुसपैठिए हमारी सीमा में घुसे और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed