Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 4 जवान घायल,दो से तीन आतंकवादी घेरे में
किश्तवाड़ जिले के चास और कोतवाड़ा जंगल क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें 11 राजपूत रेजिमेंट और पैरा स्पेशल फोर्स शामिल हैं। इस मुठभेड़ में 2-3 जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी घिरे हुए हैं और तीन जवान घायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चास और कोतवाड़ा जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों के अनुसार मुठभेड़ में 11 राजपूत रेजिमेंट (11 RR) और पैरा स्पेशल फाॅर्सभारत शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर शिफ्ट किया गया है। इस मुठभेड़ में दो से तीन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादी घिरे हुए हैं। कुछ सूत्रों का कहना है कि 3-4 आतंकवादी इस ऑपरेशन में घिरे हुए हैं। यह वही आतंकी समूह है जिसने हाल ही में किश्तवाड़ जिले में दो निर्दोष गांव रक्षा गार्डों की हत्या की थी। इसके अलावा एक सेना के जवान के घायल होने की भी खबर है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।
Encounter breaks out in J-K's Kishtwar between security forces and terrorists
Read @ANI Story | https://t.co/TpgxC5wzfk#Encounter #Kishtwar #SecurityForces #Terrorist pic.twitter.com/l2A4TYwHxrविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) November 10, 2024