फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kishtwar district commissioner fines helicopter companies for not providing the services on time

J&K: हेलीकॉप्टर सेवा बाधित हुई तो डीसी ने कंपनियों पर ठोका एक लाख का जुर्माना

Fri, 20 Jul 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 20 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
kishtwar district commissioner fines helicopter companies for not providing the services on time
हेलिकॉप्टर
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ स्थित हुद माता यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा देने के लिए अनुबंधित कंपनियों ने मौसम की खराबी बताकर अपनी सेवाएं देने से इनकार कर दिया है। यह सेवा 18 जुलाई से किश्तवाड़ से शुरू होनी थी। उधर, कंपनी के इनकार करने के मामले का डीसी अंग्रेज सिंह राणा ने कड़ा संज्ञान लिया है और उन कंपनियों पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

 
हुद माता यात्रा 18 से 23 जुलाई तक चलनी है। यह यात्रा तीन दिन पहले किश्तवाड़ से रवाना हो चुकी है। यात्रा में श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सेवा देने के लिए जिला प्रशासन ने दो कंपनी हेरिटेज व पवन हंस को अनुबंधित किया। कंपनी ने सेवाएं देने के लिए भी हामी भर दी।
विज्ञापन

 
उधर कंपनियों की सहमति पर जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर सेवा की बुकिंग के लिए टिकट की बिक्री भी कर दी। दोनों कंपनियां जब नियत समय पर अपनी सेवा प्रदान के लिए मौके पर नहीं पहुंची तो डीसी अंग्रेज सिंह राणा ने कंपनी प्रबंधकों से फोन पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीसी ने बताया कि दोनों कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवाएं देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वहां का मौसम खराब है, इसलिए वे सेवाएं नहीं दे पाएंगे। इस पर डीसी ने दोनों कंपनियों पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed