फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kishtwar: 71 bodies have been recovered in Chishoti, 31 people are still missing, opposition leader announces

Kishtwar: चिशोती में 71 शव निकाले जा चुके, 31 लोग अब भी लापता, नेता प्रतिपक्ष ने की 10 लाख की सहायता की घोषणा

Sat, 13 Sep 2025 11:15 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 13 Sep 2025 11:15 AM IST
सार

चिशोती आपदा में अब तक 71 शव बरामद हुए हैं जबकि 31 लोग लापता हैं। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने गड़ीग्राम में प्रभावित परिवारों को नए घर और 10 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Kishtwar: 71 bodies have been recovered in Chishoti, 31 people are still missing, opposition leader announces
बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जानते नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा

विस्तार

चिशोती में आई आपदा में 71 शव निकाले जा चुके हैं। 31 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने शुक्रवार को रामबन जिले के गड़ीग्राम का दौरा करते हुए दी।

विज्ञापन


29-30 अगस्त की दरम्यानी रात गड़ीग्राम में बादल फटने से आई बाढ़ में दो भाई-बहनों सहित दो परिवारों के पांच सदस्यों की माैत हो गई थी। शर्मा ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। इस घटना को प्राकृतिक आपदा बताया और प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा, एसडीआरएफ के मानदंडों के तहत तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी और गड़ीग्राम के दो प्रभावित परिवारों के लिए नए घर स्वीकृत किए जाएंगे। शर्मा ने घोषणा की कि पीड़ितों की सहायता के लिए एसडीआरएफ के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि से 10 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। इस माैके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम लंगेह, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और रमेश ठाकुर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed