फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kishore Sharma was honored for becoming the deputy chairman of NP

नप का उप चेयरमैन बनने पर किशोर शर्मा को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
Kishore Sharma was honored for becoming the deputy chairman of NP
आरएस पुरा। श्री दुर्गा माता मंदिर बाजार कमेटी आरएस पुरा की तरफ से वीरवार को नगर पालिका आरएस पुरा का उप चेयरमैन बनने पर किशोर शर्मा को सम्मानित किया गया। मंदिर बाजार कमेटी के सदस्यों ने नगर पालिका के उप चेयरमैन किशोर शर्मा का हार पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल महासचिव कुलदीप सिंह रैना ने कहा कि पार्षद होते हुए भी किशोर शर्मा ने अपनी वार्ड के विकास के लिए काफी काम किया है और अब उन्हें उप प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में क्षेत्र की जनता उम्मीद करती है कि क्षेत्र का सही तरीके से विकास करेंगे। इस मौके पर सरदार हरप्रीत सिंह, हजूरी सिंह सहित बाजार कमेटी की तरफ से उनको पूरा सहयोग किया जाएगा। उप चेयरमैन किशोर शर्मा ने मंदिर बाजार कमेटी के सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत तथा ईमानदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने कस्बे के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह शहर को साफ सुथरा रखने में अपना पूरा सहयोग दें। इस मौके पर बाजार कमेटी के सदस्यों के अलावा भाजपा के शहरी उप प्रधान सरदार हरप्रीत सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल महासचिव कुलदीप सिंह रैना, मंडल सचिव सरदार हजूरी सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed