फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kiren Rijiju says BJP gives justice to nationalist people in Ladakh

लद्दाख में राष्ट्रवादी लोगों को भाजपा ने दिलाया न्याय : रिजिजू

Wed, 01 May 2019 03:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 May 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju says BJP gives justice to nationalist people in Ladakh
किरण रिजिजू (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

लद्दाख के राष्ट्रवादी लोगों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लद्दाख के लंबित मांग को पूरा किया गया है। कांग्रेस और दूसरे कश्मीर केंद्रित गठबंधन दलों ने लेह, नोबरा, कारगिल और जंस्कार को नजरअंदाज किया है। कांग्रेस की सरकार ने लद्दाख के साथ अनदेखी की। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को नोबरा और जंस्कार वैली के दिसकित क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान यह बातें कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लद्दाख को संभाग का दर्जा देना भाजपा की उपलब्धियों में शामिल है। लद्दाख को केंद्र शासित राज्यों की श्रेणी में लाने पर भी काम किया जा रहा है। बोथी भाषा को भारतीय संविधान के आठवें शेड्यूल में शामिल करने के लिए इसे गृह मंत्रालय के पास भेजा गया है। उम्मीद है कि चुनाव के बाद इस पर काम कर लिया जाएगा। रिजिजू ने कहा कि लद्दाख के लोगों का भाजपा को भरपूर समर्थन मिलता रहा है।
विज्ञापन


भाजपा की उपलब्धियों में निशुल्क गैस सिलेंडर, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाएं, लेह मेडिकल कालेज, लद्दाख विश्वविद्यालय, लेह एयरपोर्ट का विस्तार, उड़ान योजना के तहत कारगिल एयरपोर्ट का विस्तार, विकास आदि कार्यों को अंजाम दिया गया है। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी जामयांग सेरिंग नामगयाल के समर्थन में लद्दाख के लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस लद्दाख के लोगों को न्याय नहीं दिला पाई। उन्होंने वादा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर लद्दाख की शक्ल बदल दी जाएगी। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, एमएलसी सेरिंग दोर्जे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed