{"_id":"6162afaf8ebc3ed9db095644","slug":"killings-are-condemnable-i-believe-that-kashmiris-will-expose-the-elements-who-are-trying-to-divide-kashmiri-society-said-lt-general-dp-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने कहा: हत्याएं निंदनीय हैं, सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर देश के दुश्मनों को बेनकाब करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने कहा: हत्याएं निंदनीय हैं, सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर देश के दुश्मनों को बेनकाब करेंगे
Sun, 10 Oct 2021 02:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:47 PM IST
सार
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सकारात्मक बदलावों की वजह से अवाम और देश के दुश्मन ऐसी हरकतें कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि कश्मीर में सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर इनको बेनकाब करेंगे।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में हुईं हत्याओं पर सेना का बयान आया है। लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय, जनरल ऑफिसर कमांडिंग जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) चिनार कॉर्प्स ने कहा कि ये हत्याएं निंदनीय हैं। मुझे विश्वास है कि कश्मीरी उन तत्वों को बेनकाब करेंगे जो कश्मीरी समाज को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भय और आक्रोश से भरा मन: कश्मीर से जम्मू लौटे 70 फीसदी कर्मचारी, बोले- 90 जैसे हालात बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सकारात्मक बदलावों की वजह से अवाम और देश के दुश्मन ऐसी हरकतें कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि कश्मीर में सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर इनको बेनकाब करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हत्या के बाद दहशत: घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मियों को 10 दिन का अवकाश, 500 से अधिक कर्मचारी जम्मू रवाना
घाटी में इस महीने हुई टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
कश्मीर घाटी में इस महीने हुई टारगेट किलिंग के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे कश्मीर में कई जगहों पर छापे मारकर 500 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवाओं में पत्थरबाज, ओजीडब्ल्यू की संदिग्ध सूची में शामिल युवा और जमात-ए-इस्लामी व तहरीक-ए-हुर्रियत से जुड़े कैडर भी हैं। केंद्र से भेजे गए आईबी के वरिष्ठ अधिकारी पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। घाटी के सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अल्पसंख्यकों की कालोनियों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कुछ नाके बढ़ाए गए हैं, जहां से आने जाने वाले प्रत्येक की तलाशी ली जा रही है।