{"_id":"0fc4652ed65e4dab7c4387053a750d82","slug":"kilchu-will-file-nomination-on-fifth-november-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज्जाद अहमद किचलू पांच को भरेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज्जाद अहमद किचलू पांच को भरेंगे नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Mon, 03 Nov 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए किश्तवाड़ में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच कई पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता एक पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। गौर तलब है कि जिला किश्तवाड़ में दो विधानसभा सीटें हैं। एक किश्तवाड़ 51 और दूसरी इंद्रवाल 52।
विज्ञापन
किश्तवाड़ की सीट पहले नेशनल कांफ्रेंस के पास थी और इंद्रवाल की सीट कांग्रेस के पास। इस समय जिस तरह लोगों का भाजपा और पीडीपी के प्रति रुझान बढ़ा है, उससे राजनीतिक समीकरण बदलने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी सज्जाद अहमद किचलू पांच नवंबर को अपना नामांकन पत्र भरेंगे और उसी दिन एक विशाल रैली भी निकालेंगे।