फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KHURSHID GANEI APPOINTED AS THE CHIEF INFORMATION COMMISSIONER

J&K: खुर्शीद गनेई बने नए मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दी नियुक्ति को मंजूरी

Mon, 27 Feb 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 27 Feb 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
KHURSHID GANEI APPOINTED AS THE CHIEF INFORMATION COMMISSIONER
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : File Photo

जम्मू कश्मीर के नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) खुर्शीद अहमद गनेई बनाए गए हैं। राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। जीएडी की ओर से सोमवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन


राज्य सूचना आयोग सीआईसी का पद लगभग एक साल से रिक्त पड़ा था। आयोग में सूचना आयुक्त डा. एसके शर्मा 31 अक्टूबर 2015, मुख्य सूचना आयुक्त जीआर सूफी 29 फरवरी 2016 और दूसरे सूचना आयुक्त नजीर अहमद 17 नवंबर 2016 को सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद से सूचना आयोग अपंग पड़ा था। हाल ही में राज्य जवाबदेही आयोग ने जीएडी के कमिश्नर सेक्रेटरी से सूचना आयोग को क्रियाशील बनाने के संबंध में किए गए प्रयासों पर आठ मार्च तक जवाब तलब किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च स्तरीय बैठक में सीएम ने प्रस्तावित किया था नाम

KHURSHID GANEI APPOINTED AS THE CHIEF INFORMATION COMMISSIONER
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में गत मंगलवार की शाम को हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में गनेई के नाम को सीआईसी के लिए प्रस्तावित किया गया था। दो अन्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर फैसला नहीं हो सका था।

सीआईसी की नियुक्ति के लिए गठित समिति में महबूबा के अलावा उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला थे। सीआईसी के लिए बने पैनल में राज्यपाल के पूर्व सलाहकार परवेज दीवान व खुर्शीद अहमद गनेई तथा पूर्व मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे का नाम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed