{"_id":"609441e48ebc3e583b3546c0","slug":"khaod-administration-conducted-corona-test-of-the-people-samba-news-jmu2348122194","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौड़ प्रशासन ने कराए लोगों के कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौड़ प्रशासन ने कराए लोगों के कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वीरवार को दूसरे दिन तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में पंचायत चक्क मलाल के मुख्य चौक स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक एक अस्थायी आरएटी केंद्र स्थापित किया गया। इस केंद्र पर चक्क मलाल चौक से गुजरने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इस मौके पर पीएचसी खौड़ की टीम ने सेवाएं देते हुए 84 लोगों के टेस्ट किए, जिनमें से आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
तहसीलदार ने बताया कि इसी तरह हर रोज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। इस बीच चौक से गुजरने वाले हर व्यक्ति को जागरूक करते हुए कहा गया कि सभी लोग घरों में भी मास्क पहनें, बार बार हाथ धोएं और दो गज की दूरी बनाए रखें। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने निकटतम कोरोना केंद्र में पहुंच कर अपनी जांच जरूर करवाएं। जो लोग हाल ही में विवाह, सत्संग और अन्य सामाजिक समारोहों में शामिल हुए हैं, वे संक्रमण की चपेट में हैं।
उपजिला खौड़ में 19 और हुए कोरोना संक्रमित
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की सीएचसी खौड़, सीएचसी ढांगर, पीएचसी जोगवां तथा पीएचसी पलांवाला में वीरवार को कुल 306 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें कुल 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को फिलहाल क्वारेंटीन किया गया है। इस विषय में सीएचसी खौड़ के इंचार्ज डॉक्टर पंकज शर्मा ने लोगों से कहा कि सभी लोग मास्क पहनें, आपस में दूरी बनाए रखें और वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
अखनूर में आए कोरोना के 31 नए मामले
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में 155 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें से 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को अपने घरों में क्वारेंटीन रहने के लिए कहा गया है। कस्बे के वॉर्ड आठ और नौ को रेड जोन घोषित किया गया है और पुलिस ने इन दोनों वॉर्डों में लोगों की आवाजाही भी बंद कर दी है। अखनूर में बुधवार को भी रिकॉर्ड 49 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिसमें उप जिला अस्पताल के बीएमओ अशोक कुमार शामिल हैं। बीएमओ का कार्यालय फिलहाल सीज है।
पूर्व विधायक ने लिया वैक्सीन कैंप का जायजा
अखनूर। पूर्व विधायक राजीव शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने वीरवार को ऐतिहासिक कामेश्वर मंदिर में भारत विकास परिषद की तरफ से चलाए जा रहे कोविड-19 वैक्सीन कैम्प का जायजा लिया। राजीव शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वायरस महामारी के बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं और प्रशासन की ओर से जारी किए गए नियमों का पालन करें। इस अवसर पर कामेश्वर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, रमेश कुमार, भारत विकास परिषद के रमेश कुमार, अंकुश केसर, संजय गुप्ता, पवन गुप्ता, सोनू गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।