{"_id":"62434d8005da736e92539ceb","slug":"khanan-akhnoor-news-jmu256729963","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन को लेकर डीडीसी अध्यक्ष आयुक्त से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन को लेकर डीडीसी अध्यक्ष आयुक्त से मिले
विज्ञापन
अवैध खनन को लेकर जिला विकास परिषद के अध्यक्ष उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। अवैध खनन को लेकर मंगलवार को डीडीसी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भारत भूषण के नेतृत्व में खौड़ के बरडोह के लोगों का दल उपायुक्त अंशुल गर्ग से मिला। इस दौरान उपायुक्त को खनन और फायरिंग रेंज का मुआवजा नहीं मिलने की समस्या बताई।
दल में शामिल गांव बरडोह निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि खौड़ के बरडोह में खनन विभाग द्वारा दिए गए मिनरल डीलर के लाइसेंस के जरिये मनावर तवी से अवैध खनन उच्च स्तर पर चल रहा है। इसको लेकर बरडोह के लोगों ने खनन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उसके बाद डीएमओ गुलशन कुमार मौके पर पहुुंचे। उन्होंने अलग-अलग पांच जगहों पर रेत एकत्रित भी देखी और लोगों से कहा कि गाड़ी चालक के पास फॉर्म-ए होना चाहिए। उस गाड़ी को रोका नहीं जा सकता। इससे बरडोह के लोगों में रोष है कि बरडोह मनावर तवी से अवैध तरीके से मिनरल डीलर लाइसेंस के सहारे खनन किया जा रहा है। बरडोह के तीस किलोमीटर के आसपास माइनिंग ब्लॉक नहीं है। मिनरल डीलर लाइसेंस देकर खनन विभाग मनावर तवी से खनन करा रहा है, जो गलत है, इस बारे में डीएमओ गुलशन को बताया गया। वह इस ओर ध्यान नहीं देते हैं।
कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज के मुआवजे के लिए भी उपायुक्त को बताया कि 40 साल से मुआवजा मिलता आ रहा था। अचानक मुआवजे की सूची से बाहर कर दिया गया, जिस अधिनियम के तहत मुआवजा मिलता आ रहा था, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन गलत तरीके से बरदोह, कालाकस, मन्ना को बाहर कर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस विषय को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
दल सूरज सिंह, भूषण बराल, पंच रवि कुमार, संजीव कुमार शर्मा, पूर्ण चंद, चमन लाल शामिल रहे।