फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   keep eye on development projects said governor

परियोजनाओं पर हो बारीक नजर: राज्यपाल

Fri, 16 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 16 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
keep eye on development projects said governor

रियासत में चल रहीं तमाम परियोजनाओं के कामकाज पर बारीकी से नजर रखी जाए। राज्यपाल एनएन वोहरा ने शुक्रवार को मुख्यसचिव और योजना सचिव के साथ बैठक कर यह निर्देश जारी किए। इसके साथ ही वोहरा ने मुख्य सचिव इकबाल खांडे और योजना एवं विकास सचिव बीआर शर्मा को जनहित मामलों को समय सीमा में निपटाने के भी स्पष्ट निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


बैठक के दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर समय पर कार्यवाही करने के लिए तमाम प्रशासनिक सचिवों को आदेश जारी करने के लिए भी कहा। साथ ही मुख्य सचिव को तमाम कार्यों की प्रगति पर खुद भी नजर रखने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी दी। राज्यपाल ने योजना एवं विकास सचिव बीआर शर्मा से वार्षिक योजना 2014-15 से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही वार्षिक योजना 2015-16 को तैयार करने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शर्मा ने राज्यपाल को बताया कि बाढ़ से प्रभावित विभागों को 234.96 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि वोहरा शनिवार को श्रीनगर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed