फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Keep an eye on those creating ruckus today

Jammu News: आज हुड़दंग करने वालों पर नजर

विज्ञापन
Keep an eye on those creating ruckus today
यातायात पुलिस की एडवाइजरी, कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन न करे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यातायात पुलिस ने होली पर एडवाइजरी जारी की है। विशेष तौर पर बाइक सवाराें के लिए। कोई भी बाइक सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी नहीं करेगा और न ही गलत पार्किंग करेगा। इसके अलावा शराब पीकर बाइक चलाने वालों, तेज रफ्तार, स्टंट, बिना हेलमेट बाइक चलाने, खतरनाक ड्राइविंग आदि पर पुलिस की नजर रहेगी। ऐसा करने वालों के वाहन जब्त होंगे।


यातायात पुलिस का खासकर ध्यान स्टंटबाजों पर रहेगा। एसएसपी यातायात पुलिस जम्मू ने आदेश में कहा है कि शहर में कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन न करे। होली मनाएं, लेकिन हुड़दंग न मचाए। क्योंकि ऐसा होने से न सिर्फ बाइक सवारों को खतरा है, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में आती है। लिहाजा शराब पीकर हुड़दंग मचाते हुए बाइक न चलाएं। इस पर ध्यान रखने के लिए जगह जगह यातायात पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। उधर, जिला पुलिस की तरफ से जगह-जगह पुलिस की टीमों की तैनाती रहेगी, जो हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed