{"_id":"62eabccc1ca6665c3d08b5ab","slug":"kaunsar-naag-sarovar-yatra-reasi-news-jmu265294511","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौंसर नाग के जयकारों से गूंज उठा सरोवर क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौंसर नाग के जयकारों से गूंज उठा सरोवर क्षेत्र
विज्ञापन
कौंसर नाग सरोवर का विहंगम दृश्य तथा स्नान कर पूजा करते हुए क्ष्रद्घालू।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिले के दूरदराज पहाड़ी क्षेत्र में स्थित कौंसर नाग यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने मंगलवार को नाग पंचमी के मौके पर प्राकृतिक सरोवर में स्नान किया। इसके बाद कौंसर नाग की पूजा की। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
दो दिन की कठिन चढ़ाई कर यात्रा में शामिल श्रद्धालु कौंसर नाग सरोवर के पास पहुंचे, जहां यात्रा के साथ गए पंड़ितों ने बैठकर पवित्र छड़ी की पूजा की। इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी पूजा की। दोपहर तक का समय सभी भक्तों ने सरोवर के किनारे ही गुजारा और प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया। फिर श्रद्धालु वापस कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में आ गए, जहां उन्होंने विश्राम किया।
अब वीरवार को सभी यात्री सुंगड़ी में पहुंचेंगे। संभावना है कि शाम तक सभी लोग जिला मुख्यालय रियासी लौट आएंगे। यात्रा में रियासी के अलावा माहौर तथा सुंगड़ी के ग्रामीण भी शामिल हैं। तीन दिनों से मौसम पूरी तरह साफ रहने से यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा। साथ ही सभी ने सकुशल पहुंचकर सरोवर में स्नान किया।