{"_id":"0c0b62b20ccb1d596a5f3e06ba8053ad","slug":"katra-to-pathankot-dmu-was-resumed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से शुरु हुई कटड़ा से पठानकोट डीएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से शुरु हुई कटड़ा से पठानकोट डीएमयू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा से पठानकोट तक पिछले डेढ़ माह से बंद डीएमयू के फिर से शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। खासकर विद्यार्थियों तथा विभिन्न दफ्तरों में आने जाने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों को ट्रेन चलने से सुविधा मिली है।
इसके साथ ही माता वैष्णो देवी के दर्शन पूजन के सिलसिले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत मिली है। ट्रेन बंद हो जाने की वजह से यात्रियों को बस तथा अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा था। वीरवार को स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।
कटड़ा से डीएमयू ट्रेन रोजाना सुबह 7:25 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी जो उधमपुर में सुबह आठ बजे पहुंचेगी। जबकि जम्मू में इसके पहुंचने का समय 9:20 बजे है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, पठानकोट से कटड़ा के लिए यही डीएमयू दोपहर बाद ढाई बजे रवाना होकर जम्मू में सवा पांच बजे पहुंचेगी और 5:15 बजे कटड़ा के लिए रवाना होगी। उधमपुर में सात बजे शाम को यह ट्रेन पहुंचेगी।
इस ट्रेन के कटड़ा पहुंचने का समय शाम 7:35 है। ज्ञात हो कि डीएमयू बंद होने पर पैंथर्स पार्टी सहित कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था।