फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra route Open, Vaishno Devi visit stop

कटरा मार्ग खुला, वैष्णो देवी यात्रा बंद

Sun, 07 Sep 2014 07:51 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
Katra route Open, Vaishno Devi visit stop

जम्मू कटरा मार्ग पर भूस्खलन के चलते बंद हुआ सड़क मार्ग रविवार को सुचारू कर दिया गया। इसके साथ ही कटरा में फंसे श्रद्धालुओं के वहां से निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


हालांकि रेल ट्रैक अभी चालू नहीं हो सका है। टनल में पानी भरा होने की वजह से ट्रेनों का रूट बहाल नहीं किया जा सका है। हालांकि देर शाम तक उसके भी जारी होने की उम्मीद है। वहीं मां वैष्णो देवी की यात्रा अभी भी बंद चल रही है।
विज्ञापन


भवन मार्ग में कई जगह भूस्खलन के चलते अभी श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। जो जहां उसे वहीं रोक दिया गया है। हालांकि यात्रा शुरू होने के संबंध में अभी प्रशासन और श्राईन बोर्ड के अधिकारी कुछ भी नहीं कह रहे हैं। ऐसे में यात्रा शुरू होने पर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह शुरू हुआ सड़क मार्ग

Katra route Open, Vaishno Devi visit stop

जम्‍मू संभाग में शनिवार शाम बारिश बंद होने के बाद प्रशासन ने जम्‍मू कटरा सड़क मार्ग को सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए थे। जिसके बाद रविवार सुबह मार्ग पर आवागमन सुचारू कर दिया गया।

बता दें कि लगातार बारिश के चलते कटरा जाने वाले सभी मार्गों पर भूस्‍खलन के कारण आवागमन बाधित हो गया था। इसके चलते प्रशासन ने मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

ऐसे में मां वैष्‍णो देवी के दर्शनों को गए हजारों श्रद्धालु कटरा और ऊपर भवन में ही फंसे हुए थे। रविवार को सड़क मार्ग बहाल होते ही प्रशासन ने सभी को निकालना शुरू कर ‌दिया है। हालांकि लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

अभी बंद रहेगी वैष्‍णो देवी यात्रा

Katra route Open, Vaishno Devi visit stop

दूसरी ओर बारिश के कारण भवन मार्ग पर काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते श्राइन बोर्ड ने अभी यात्रा शुरू करने के बारे में कोई निर्णय ‌नहीं लिया है। इसके कारण काफी संख्या में श्रद्धालु ऊपर भवन में ही फंसे हुए हैं। जबकि काफी संख्या में लोग आधार शिविर कटरा में यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं जम्‍मू से कटरा जाने वाला ट्रेन रूट अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि उधमपुर से आगे कई टनल में पानी भरा हुआ है, जिसके कारण ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है। हालांकि इसके देर शाम तक बहाल होने की उम्‍मीद की जा रही है।

वहीं कल से रामनगर स्टेशन पर ही अटकी हुई श्री शक्ति एक्सप्रेस को जम्‍मू के लिए वापिस कर दिया गया है। जिसके दोपहर डेढ़ बजे तक जम्‍मू स्टेशन पहुंचने की उम्‍मीद है। रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों को वापस भेजने का इंतजाम करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed