फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra, Reasi-Garan transmission line work to be completed by October

अक्तूबर तक पूरा हो कटड़ा, रियासी-गरन ट्रांसमिशन लाइन कार्य

विज्ञापन
Katra, Reasi-Garan transmission line work to be completed by October
रियासी। जिलावासियों को बिजली आपूर्ति देने के अक्तूबर माह तक कटड़ा-रियासी-गरन ट्रांसमिशन लाइन का काम हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही लाइन बिछाने में पेश आ रही सभी समस्याओं को दूर किया जाए। यह निर्देश डीसी चरणदीप सिंह ने मिनी सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में 132 केवी ग्रिड के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए टावरों का काम कई जगहों पर रुका है। किसी जगह पर पेड़ काटने के कारण टावर नहीं लग पा रहे है तो कहीं जमीन की एनओसी नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर काम किया जाए। 132 केवी डबल सर्किट कटड़ा-रियासी-गरन ट्रांसमिशन लाइन का काम पूरा होने के बाद बिजली की समस्या पूर्ण रूप से हल होगी। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी सुनीता कंचन, एसीआर संजय बड़याल, प्रोजेक्ट मैनेजर साहिल गुप्ता, एक्सइएन एसटीडी उधमपुर रोशन लाल, एक्सइएन टीएलएमडी-5 उमेश शर्मा, एईई एसटीडी सुरेंद्र कुमार, एईई रियासी अशोक कुुमार, इंजीनियर असगर हुसेन, जेई सत्यपाल सिंह व चंद्रशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed