फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra Protest: Clash between Congress and Police on Katra Ropeway issue, Bhalla said- Why is BJP silent?

Katra Protest: कटड़ा रोपवे मुद्दे पर कांग्रेस और पुलिस के बीच टकराव, भल्ला ने कहा- भाजपा खामोश क्यों?

Fri, 27 Dec 2024 02:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 27 Dec 2024 02:07 PM IST
सार

कांग्रेस के शिष्टमंडल को कटड़ा रोपवे विरोध में शामिल होने के लिए पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर रोका, और भल्ला ने भाजपा पर यात्रियों की सुविधाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Katra Protest: Clash between Congress and Police on Katra Ropeway issue, Bhalla said- Why is BJP silent?
रमण भल्ला - फोटो : @Raman Bhalla

विस्तार

कटड़ा रोपवे आंदोलन में शामिल लोगों से मिलने जा रहे कांग्रेस के एक शिष्टमंडल को वीरवार की दोपहर भारी पुलिस बल ने बन टोल प्लाजा नगरोटा पर रोक दिया। करीब दो घंटे तक कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच उन्हें आगे जाने देने की अनुमति देने को लेकर बहस होती रही, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कटड़ा में दो दिन से हड़ताल चल रही है, लेकिन इस मुद्दे पर भाजपा खामोश है। उन्हें यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि कटड़ा रोपवे विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर लगाना गलत है। वे अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। प्रशासन को माहौल को शांतिपूर्ण बनाने के लिए हितधारकों को शामिल करना चाहिए। बोर्ड अड़ियल रवैये पर अड़ा हुआ है।रोपवे के खिलाफ हड़ताल को पहले जिला प्रशासन द्वारा श्राइन बोर्ड के अधिकारियों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत करने का आश्वासन दिए जाने के बाद वापस ले लिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन प्रशासन द्वारा पीछे हटने के कारण उन्हें फिर संघर्ष के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने कटड़ा में व्यापार के अलावा तीर्थयात्रियों को पवित्र तीर्थस्थल तक पहुंचाने में लगे हजारों श्रमिकों की आजीविका पर चिंता जताई। रोपवे परियोजना तीर्थयात्रियों को पारंपरिक पैदल मार्ग से दूर कर देगी। यह परियोजना स्थानीय चिंताओं की अनदेखी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गतिरोध को हल करने के लिए बातचीत जरूरी है। बल प्रयोग इसका समाधान नहीं है। उन्होंने उपराज्यपाल से रोपवे के निर्माण पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। रोपवे के निर्माण से मंदिर के रास्ते में तीन महत्वपूर्ण स्थान बाईपास हो जाएंगे। शिष्टमंडल में पूर्व मंत्री योगेश साहनी, वेद महाजन, जम्मू शहरी जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सतीश शर्मा, अजय लखोत्रा, एपी सिंह लकी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed