{"_id":"68b0ca736fa19a89c8058c90","slug":"katra-news-jammu-news-c-10-lko1027-697940-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुछ श्रद्धालु राजी खुशी लौटे, कइयों को माता के दर्शन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुछ श्रद्धालु राजी खुशी लौटे, कइयों को माता के दर्शन का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो-एजेंसी
जम्मू। कटड़ा में भूस्खलन के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित है। कुछ श्रद्धालु राजी खुशी लौट गए हैं तो कुछ माता के दर्शन के लिए यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम खराब होने के कारण कई श्रद्धालु लौटने लगे हैं।
कटड़ा में मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें रास्ते से मलबा हटाने तक इंतजार करने को कहा गया है। घटना के बाद रेड अलर्ट जारी है और बचाव एवं निकासी अभियान जारी है। श्रद्धालु राजा कुमार ने कहा कि हम रास्ता खुलने का इंतजार जरूर कर रहे हैं, पर मुश्किल लग रहा है। हम दो दिनों के लिए होटल में ठहरे हैं। अब हम माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद ही लौटेंगे। अभी नहीं पता कि यात्रा कब शुरू होगी।
दो दिन मुश्किल भरे थे...अब लौट रहे, सबको जय माता दी
लखनऊ से राहुल और उनके 10 दोस्त 25 अगस्त को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। राहुल सिंह बताते हैं कि दर्शन बहुत अच्छे से हो गए। हम लोग नीचे उतर आए थे, तब हादसे की जानकारी मिली। हम मिनी बसे से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके थे। देर रात हाईवे पर रोक दिया गया। वे कुछ घंटे दहशत में रहे, क्योंकि वाहनों की लंबी कतारें थीं। 26 अगस्त की देर रात हम जम्मू पहुंचे। सोचा कि 27 अगस्त को ट्रेन से रवाना हो जाएंगे, पर ट्रेनें रद्द कर दी गईं। 28 अगस्त की सुबह सड़क मार्ग से ही हम रवाना हो गए। हादसा दुखद था, हम सब सकुशल लौट रहे, सभी को जय माता दी।