{"_id":"684b23e7e0d07b0755065585","slug":"katra-despite-heat-devotees-thronged-the-temple-of-mata-vaishno-devi-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katra : गर्मी के बावजूद वैष्णो देवी दरबार में उमड़े श्रद्धालु, 24 हजार ने किया प्रस्थान; प्रशासन ने दी यह सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katra : गर्मी के बावजूद वैष्णो देवी दरबार में उमड़े श्रद्धालु, 24 हजार ने किया प्रस्थान; प्रशासन ने दी यह सलाह
Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
सार
वीरवार को शाम छह बजे तक कटड़ा स्थित पंजीकरण केंद्र से लगभग 24 हजार श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर मंदिर की यात्रा पर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी धाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
भीषण गर्मी के बावजूद माता वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वीरवार को शाम छह बजे तक कटड़ा स्थित पंजीकरण केंद्र से लगभग 24 हजार श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर मंदिर की यात्रा पर रवाना हो चुके थे। इससे पिछले दिन, बुधवार को लगभग 32 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
हालांकि, गर्मी के कारण यात्रा के समय में बदलाव स्पष्ट दिख रहा है। स्थानीय निवासियों और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार, अधिकांश श्रद्धालु अब तड़के सुबह या देर शाम को ही चढ़ाई करना पसंद कर रहे हैं। दिन में तेज धूप और लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तापमान के कारण दोपहर की यात्रा करने वालों की संख्या में कमी आई है। इस मौसम में विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इन चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं को हल्के कपड़े पहनने, पानी की बोतल साथ रखने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है। यात्रा मार्ग पर गर्मी से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिनमें पेयजल स्टॉल, छायादार विश्राम स्थल और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र शामिल हैं। आरएफआईडी कार्ड प्रणाली भी भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मददगार साबित हो रही है।
विज्ञापन
गर्मी की परेशानियों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही। देश के कोने-कोने से आए भक्त पूरी श्रद्धा के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कई तो रातभर का सफर तय कर सुबह तड़के ही चढ़ाई शुरू कर देते हैं ताकि धूप से बच सकें। प्रशासन भी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन