फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra bus accident: NIA begins investigation into vehicle blast, fears of terrorist conspiracy

कटड़ा बस हादसा: एनआईए ने वाहन में धमाके की जांच शुरू की, आतंकी साजिश की आशंका

Sat, 14 May 2022 09:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 May 2022 09:58 PM IST
सार

बस में विस्फोटक जांच से जुड़े एनआईए विशेषज्ञों की विशेष टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। दोपहर बाद 3.30 बजे मौके पर पहुंची एनआईए टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक मौके का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Katra bus accident: NIA begins investigation into vehicle blast, fears of terrorist conspiracy
कटड़ा में बस से सैंपल उठाते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कटड़ा के पास यात्री बस में धमाके के बाद लगी भीषण आग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बस में हुए धमाके में किसी विस्फोटक के इस्तेमाल की बात अभी सामने नहीं आई है, लेकिन एनआईए के विशेष दस्ते ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं। 

विज्ञापन

एनआईए विशेषज्ञों की विशेष टीम ने घटनास्थल का दौरा किया

शनिवार को विस्फोटक जांच से जुड़े एनआईए विशेषज्ञों की विशेष टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। दोपहर बाद 3.30 बजे मौके पर पहुंची एनआईए टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला पुलिस की ओर से एनआईए विशेषज्ञों को हादसे का ब्योरा दिया गया।

विज्ञापन

जोरदार धमाके के बाद बस में आग लग गई थी

निरीक्षण करने के बाद एनआईए टीम ने कुछ सैंपल लिए हैं। कटड़ा-जम्मू रूट की बस ने तीन किलोमीटर का सफर ही तय किया था। घायलों और स्थानीय लोगों के अनुसार बस में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई थी, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए, जबकि 26 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी विस्फोटक के इस्तेमाल के संकेत नहीं मिले

घटनास्थल पर पहुंचे एडीजीपी मुकेश सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि प्रारंभिक जांच में इस घटना में किसी विस्फोटक के इस्तेमाल के संकेत नहीं मिले हैं। इस बीच शनिवार को एनआईए की टीम ने विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कटड़ा बस हादसे में मारे गए दो के शव पैतृक स्थानों में भेजे

कटड़ा बस हादसे में मारे गए चार लोगों में शामिल दो महिलाओं के शव शनिवार को उनके परिजनों के हवाले कर दिए गए। इनमें मीना देवी (42) निवासी गांव मगल पमोटा, कटड़ा और लक्ष्मी (35) निवासी जिला बाराबंकी (यूपी) के पैतृक स्थानों को भेजे गए। इस बीच जीएमसी जम्मू में शनिवार को पांच घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि 21 का उपचार जारी है।

जीएमसी जम्मू में पांच घायलों को छुट्टी दी गई

बस हादसे के एक अन्य घायल सागर सिंह निवासी कटड़ा को शनिवार को जीएमसी में भर्ती कराया गया। जीएमसी जम्मू में पांच घायलों को छुट्टी दी गई है, लेकिन अभी अधिकांश वहीं पर हैं। इन घायलों के अन्य साथी अभी जीएमसी में भर्ती हैं।

घायलों में कई छोटे बच्चे शामिल

घायलों में कई छोटे बच्चे शामिल हैं। इनमें एक परिवार के साथ उनके संपर्क में बीस सदस्य इसी बस में सफर कर रहे थे, जिसमें अधिकांश घायल हुए हैं। घायलों का कहना था कि बस में अचानक धमाके के बाद आग लग गई थी।

जीएमसी जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एडी सिंह का कहना है कि पांच घायलों को छुट्टी दी गई है और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed